मूसलाधार बारिश ने नेपाल में मचाई तबाही, काठमांडू का संपर्क टूटा, भूस्खलन से 8 मरे

काठमांडू। मूसलाधार बारिश ने पड़ोसी देश नेपाल में तबाही मचाई है। इस कारण काठमांडू का संपर्क अन्य हिस्सों से टूट गया है। भूस्खलन से 8 के मरने की खबर है।
इस मूसलाधार बारिश की वजह से नेपाल का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार को काठमांडू से 12 किमी दूर टोकहा नगरपालिका में भूस्खलन की घटना हुई जिसमें दो बच्चे दब गए जिनकी उम्र पांच साल से कम बताई जा रही है।
नेपाल के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटे में इसी तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं जिसमें कई लोगों को जान गंवानी पड़ी है। भूस्खलन की घटना में धडलिंग और दारचुला जिलों में एक-एक मौत हुई, वहीं नवलपरासी जिले में दो लोगों की मौत हुई है। काठमांडू में भी भूस्खलन में दो लोगों की मौत हुई।